कोशिका क्या है ? Cell Biology in Hindi

पृथ्वी पर उपस्थित सभी सजीवों का निर्माण कोशिका ( cell ) से हुआ है | कोशिका सजीवों की संरचनात्मक (Structural) तथा क्रियात्मक (Functional) इकाई है | कोशिका ( Cell )अलग-अलग आकार की होती है सबसे छोटी आकार की कोशिका – प्लूरोन्यूमोनिया तथा माइकोप्लाज्मा में पाई जाती है |विभिन्न जीवो में कोशिका की संख्या भी अलग-अलग होती है कोशिका की संख्या जीव के शरीर के आकार पर निर्भर करता है |

  • सबसे बडी आकार की कोशिका शुतुरमुर्ग के अंडे में पाई जाती है |
  • सबसे लंबी कोशिका मनुष्य के तंत्रिका तंत्र की कोशिका न्यूरॉन है |

कोशिका Cell Biology
कोशिका- Cell Biology in hindi

कोशिका कितने प्रकार के होते हैं ? Type of cell biology in Hindi

कोशिका (Cell) दो प्रकार की होती है |

  1. प्रोकैरियोटिक कोशिका
  2. यूकैरियोटिक कोशिका

  • जिस कोशिका ( Cell ) में केंद्रक नहीं पाए जाते हैं उसे प्रोकैरियोटिक कोशिका कहते हैं तथा जिसमें केंद्रक पाए जाते हैं उसे यूकैरियोटिक कोशिका कहते हैं |
  • प्रोकैरियोटिक कोशिका प्राचीन कोशिका है जो जीवाणु तथा सायनोबैक्टीरिया में पाए जाते हैं जबकि यूकैरियोटिक विकसित कोशिका हैं जो सभी जंतु तथा पौधों में पाया जाता है |
  • प्रोकरयोटिक कोशिका में महत्वपूर्ण कोशिका अंगों जैसे- गोल्जी बॉडी, माइटोकॉन्ड्रिया, अंतःपरद्व्यीजालिका, लवक आदि का अभाव रहता है |
  • प्रोकैरियोटिक कोशिका में 70s राइबोसोम पाया जाता है जबकि यूकैरियोटिक में 80s राइबोसोम पाया जाता है|

कोशिका के अंगों के नाम ,संगरचना एव उनके कार्य |

कोशिका ( Cell )का वास्तविक आकार एवं संरचना का पता तब चला जब 1931 इ. में ऍम. नॉल तथा इ• रसका ने मिलकर इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की खोज किया |कोशिका में तीन भाग होते हैं |

  1. कोशिका झिल्ली (Cell Membrane)
  2. कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)
  3. केंद्रक (Nucleus)

1. कोशिका झिल्ली ( Cell Membrane )

कोशिका ( Cell ) का सबसे बाहरी भाग कोशिका झिल्ली कहलता हैं ! यह झिल्ली जीवित तथा यह अर्ध पारगम्य होता है
• कोशिका झिल्ली का निर्माण लिपिड और प्रोटीन से होता है |
• कोशिका झिल्ली कोशिका को निश्चित आकार बनाए रखने में मदद करता है तथा एक कोशिकीय जीव में यह झिल्ली सीलिया, फ्लेंजिला बनने में मदद करता है |
( Plant Cell ) पादप कोशिका के बाहरी भाग कोशिका भित्ति ( Cell Wall ) कहलाता है यह पारगम्य होता है | कोशिका भित्ति कोशिका तथा कोशिका झिल्ली को सुरक्षा प्रदान करता है तथा कोशिका को सूखने से बचाता है |

2. कोशिका द्रव्य ( Cytoplasm )

कोशिका भित्ति तथा केंद्रक के बीच पाए जाने वाले गाढ़ा, चिपचिपा और पारभासी पदार्थ कोशिका द्रव्य कहलाता है | कोशिका द्रव्य जल, खनिज लवण, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, से बना होता है |
• साइटोप्लाज्म यानी कोशिका द्रव्य में कई महत्वपूर्ण जीवित रचना पाई जाती है जिसे कोशिकांग कहते हैं !
कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले प्रमुख कोशिकांग-

1. Endoplasmic Reticulam ( अंतः प्रद्रव्यी जालिका )

  • इसे ER ( Endoplasmic Reticulam) भी कहते है | ER की खोज सर्वप्रथम पोटर, क्लाउडे एवं फुलम ने किया था| पार्टर तथा कलमैन इसका नामकरण किया !
  • ER कोशिका द्रव्य में महीन नली से बनी एक जाल की तरह होती है | कोशिका द्रव्य में दो प्रकार का ER पाया जाता है | SER ( Smooth Endoplasmic Reticulam ) तथा RER ( Rough Endoplasmic Reticulan)
  • RER के सतह पर छोटे-छोटे कण होते हैं जिन्हें राइबोसोम कहते हैं !
  • ER कोशिका द्रव्य में विभिन्न पदार्थ मुख्य रूप से प्रोटीन का परिवहन करते हैं | SER वसा तथा कोलस्ट्रोल संश्लेषण में भाग लेता है !
  • ER कोशिका द्रव्य को यांत्रिक सहायता पहुंचाती है तथा इसे कोशिका ( Cell ) का कंकाल तंत्र कहते हैं |

2. राइबोसोम ( Ribosome )

  • राइबोसोम ER के सतह पर रहते हैं या अकेले गुच्छे के रूप में कोशिका द्रव्य (साइटोप्लाज्म) में बिखरे रहते हैं| जो राइबोसोम साइटोप्लाज्म में गुच्छा के रूप में रहते हैं उसे Polysomes कहते हैं !
  • राइबोसोम प्रोटीन तथा RNA से मिलकर बना होता है राइबोसोम का मुख्य काम है प्रोटीन का संश्लेषण करना राइबोसोम को कोशिका का प्रोटीन फैक्ट्री कहते हैं !
  • राइबोसोम की खोज सर्वप्रथम पादप कोशिका में रॉबिंसन एवं ब्राउन ने तथा जंतु कोशिका में जी. इ. पैलेड ने किया तथा इसका नामकरण रॉबर्ट ने किया था |

3. गोलजीकाय ( Glogibody )

  • गोलजीबॉडी की खोज इटली के जीव वैज्ञानिक कैमिलो गोलजी ने किया था इन्होंने इसका नाम अपेरटस रखा था
  • कोशिका द्रव्य में गोलजीबॉडी मुड़े हुए छड़ के गुच्छे के समान रहता है गोलजी बॉडी को Dictyosomes भी कहा जाता है
  • कोशिका ( Cell ) में परिवहन का कार्य मुख्य रूप से गोलजी बॉडी के द्वारा होता है | गोलजीबोड़ी कोशिका का सेक्रेटरी अंग है |

4. लाइसोसोम ( Lysosomes )

  • लाइसोसोम का आकार छोटी-छोटी थैली के समान होता है इसका खोज क्रिस्चियड़ डी डवे ने किया था !
  • लाइसोसोम में कई प्रकार के एंजाइम भरे रहते हैं इन एंजाइम को हाइड्रोलिटिक एंजाइम भी कहते हैं |
  • इस एंजाइम में कोशिका के जीव द्रव्य को नष्ट करने की क्षमता होती है लाइसोसोम कोशिका के टूटे-फूटे भाग का पाचन कर कोशिका ( Cell ) को साफ रखता है तथा कोशिका को जीवाणु तथा वायरस से रक्षा करता है |
  • यदि किसी कारणवश Cellular मेटाबॉलिज्म में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है तो लाइसोसोम फट जाता है और इसके एंजाइम अपनी ही कोशिका को नष्ट कर देते हैं इसके कारण इसे कोशिका का सुसाइड बैग कहते हैं |

5- माइट्रोकांड्रिया ( Mitocondria )

कोशिका क्या है ? Cell Biology in Hindi
  • माइटोकॉन्ड्रिया की खोज सबसे पहले रिचर्ड अलटमान ने किया था ! इन्होंने इसका नाम बायोप्लास्ट रखा था बाद में बेैडा ने इसका नाम माइटोकॉन्ड्रिया रखा |
  • माइटोकॉन्ड्रिया का आकार निश्चित नहीं होता है यह परिस्थिति के अनुसार बदलता रहता है माइट्रोकोंडिया दोहरी झिल्ली की बनी होती है इसके भीतर के भाग को माइट्रोकांड्रिया कैविटी कहते हैं इस कैविटी में जो पदार्थ भरे रहते हैं उसे मैट्रिक्स कहते हैं |
  • माइट्रोकोंडिया के मैट्रिक्स में कई उभार जैसी रचना रहती है जिसे कृष्टि कहते हैं |
  • माइटोकॉन्ड्रिया में श्व्सन एंजाइम होते हैं जिससे यहां पर भोजन का ऑक्सीकरण पूर्ण होता है तथा ऊर्जा के रूप में ATP का निर्माण होता है |
  • माइटोकॉन्ड्रिया को Cell का पावर हाउस कहते हैं |

6. लवक ( Plastid )

(a) Leucoplast ( अवर्णी लवक )

(b) Chromplast ( वर्णी लवक )

(c) Chloroplast हरित लवक

  • हरित लवक सबसे महत्वपूर्ण संरचना है इसी में क्लोरोफिल नामक पिगमेंट होती है जिस कारण पौधे प्रकाश संश्लेषण कर पाते हैं |
  • ल्यूकोप्लास्ट मुख्य रूप से जडो के कोशिका में पाए जाते हैं या भोजन संचय का काम करते हैं |क्रोमोप्लास्ट फूलों और बीजों को विभिन्न रंग प्रदान करते हैं |

7- रसधानी (Vacuole)

  • रसधानी जंतु कोशिका में छोटी होती है जबकि पाइप कोशिका ( Cell ) मे काफी बड़ी होती है |
  • जंतु कोशिका में रसधानी जल संतुलन बनाए रखता है तथा पौधे के कोशिका को मजबूती तथा कठोरता प्रदान करता है |
  • रसधानी एक झिल्ली से घिरी रहती है जिसे Tonoplast कहते हैं |

8- तारकाकाय (Centrosome)

  • यह बेलन के समान आकृति की होती है Centrosome के भीतर की रचना को Centriole कहते हैं |
  • तारककाय यानी सेंट्रोसोम कोशिका विभाजन के समय कोशिका का मदद करता है |

3. केंद्रक ( Nucleus )

  • कोशिका द्रव्य के बीच में ( हमेसा नहीं ) पाई जाने वाली गोल रचना को केंद्रक कहते हैं |
  • केंद्रक के चारों ओर दोहरी झिल्ली होती है जिसे न्यूक्लियस मेंब्रेन यानी कि कोशिका झिल्ली कहते हैं |
  • केंद्रक के भीतर कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) के समान चिपचिपा पदार्थ होता है जिसे ( Nucleoplasm ) कोशिका द्रव्य कहते हैं !
  • Cytoplasm तथा Nucleoplasm को सम्मिलित रूप से Protoplasm कहते हैं |
  • न्यूक्लियस में महीन धागा के जाल के सामान रचना होती है जिसे क्रोमेटिन जालिका कहते हैं !
  • कोशिका विभाजन के समय क्रोमेटिन जलीका छड़ के सामान रचना में बदल जाता है तब इसे गुणसूत्र (Chromosomes) कहते हैं |
  • क्रोमेटिन जलीका DNA तथा प्रोटीन से मिलकर बना होता है DNA आनुवांशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ले जाता है ! DNA के क्रियात्मक इकाई को जिन कहते हैं | कोशिका में होने वाले संपूर्ण गतिविधि पर नियंत्रण केंद्रक के द्वारा होता है | केंद्रक को कोशिका का ब्रेन कहते हैं |

Plant Cell और Animal Cell में प्रमुख अंतर:-

  • पादप कोशिका जंतु कोशिका के तुलना में थोड़ा बड़ा होता है |
  • कोशिका भित्ति के कारण पादप कोशिका निश्चित आकार का होता है लेकिन जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है | जिसके कारण जंतु कोशिका अनियमित आकार का होता है |
  • पादप कोशिका की रासधानी बड़ी होती है जबकि जंतु कोशिका के रासधानी छोटी होती है अथवा जंतु कोशिका में रासधानी नहीं भी पाई जाती है |
  • जंतु कोशिका में लवक नहीं पाए जाते हैं लवक केवल पादप कोशिका में पाए जाते हैं |
  • पादप कोशिका में Centrosome ( तरकाकाय ) नहीं पाए जाते हैं जबकि जंतु कोशिका में पाए जाते हैं |

कोशिका विभाजन | ( Cell Division )

कोशिका ( Cell ) विभाजन तीन प्रकार के होते हैं |

  1. असूत्री कोशिका विभाजन ( Amitosis )
  2. समसूत्री कोशिका विभाजन ( Mitosis )
  3. अर्धसूत्री कोशिका विभाजन ( Meiosis )
निष्कर्ष (conclusion)-
इस टॉपिक में कोशिका ( cell ) के बारे में बताया गया है | अगर आप इस टॉपिक को सही से पढ़ लेते है तो जितने भी प्रतियोगी Exam होता है जैसे-एसएससी, रेलवे , स्टेट PCS , ETC  सभी एग्जाम में बायोलॉजी सब्जेक्ट के कोशिका चैप्टर से प्रश्न आएंगे तो इससे कवर हो जायेगा |

कोशिका किसे कहते हैं ?

कोशिका सजीवों की संरचनात्मक (Structural) तथा क्रियात्मक (Functional) इकाई है |


कोशिका कितने प्रकार के होते हैं
?

कोशिका (Cell) दो प्रकार की होती है |
प्रोकैरियोटिक कोशिका
यूकैरियोटिक कोशिका

कोशिका के अंगों के नाम ?

राइबोसोम ( Ribosome ), लाइसोसोम ( Lysosomes ), माइट्रोकांड्रिया ( Mitocondria ), लवक ( Plastid ), तारकाकाय (Centrosome)

2 thoughts on “कोशिका क्या है ? Cell Biology in Hindi”

Leave a Comment